Picture Source - specialcoveragenews.in
अपने बेपाक अंदाज और शनि देव से अत्यधिक करीबी रखने का दावा करने वाले दांती महाराज पर लगता है शनि देव का प्रकोप बरसने ही वाला है। बहुत जल्द ही दांती महाराज अपने शिष्यों के साथ जेल की हवा खा रहे होंगे क्योंकि पुलिस ने अब उन्हें ढुढना शुरू कर दिया है।
दांती महाराज उर्फ मदन लाल जो कि शनि मंदिर छतरपुर के संस्थापक हैं उन पर उनकी ही एक शिष्या ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप में कहा गया है कि दांती महाराज ने अपने दो शिष्यों के साथ मिलकर कई बार पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। यह आश्रम दिल्ली और राजस्थान के बीच के हैं जहां कई बार इसके साथ दुष्कर्म हुआ।
इस मामले को सुनकर पुलिस ने पूछताछ की और बाबा समेत उनके शिष्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसके बाद बाबा के आश्रमों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस बाबा की तलाश कर रही है लेकिन सारे पदाधिकारी गायब हैं।