Home देश व्यस्त नहीं रहना चाहतीं एल्बा

व्यस्त नहीं रहना चाहतीं एल्बा

लंदन ।। अभिनेत्री जेसिका एल्बा ज्यादा समय लेने वाले काम नहीं करना चाहतीं। वह चाहती हैं कि वह कम व्यस्त रहें ताकी अपने बच्चों को पर्याप्त समय दे सकें। एल्बा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक एल्बा कहती हैं, “यह समय को लेकर प्रतिबद्धता की बात है और मैं जिन लोगों के साथ काम कर रही हूं, वह चाहते हैं कि मैं ज्यादा समय दूं। मैं सिर्फ पैसे के लिए कोई काम नहीं करूंगी।”

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे काम की तलाश है, जिसमें उन्हें ज्यादा समय न देना पड़े।

Rate this post

NO COMMENTS