हरियाणा के रोहतक निवासी सतबीर बुधवार को घर से कार लेकर मुंडका मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां कार को पार्क कर मेट्रो में सवार हो गए। सतबीर को तीस हजारी जिला अदालत जाना था। उनके पास 70 हजार रुपये थे। मुंडका से इंद्रलोक पहुंचने पर उन्होंने तीस हजारी के लिए मेट्रो पकड़ी। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब से रूपये निकाल लिये।
सतबीर के अनुसार, एक हजार रुपये के 70 नोट थे। पुलबंगश पहुंचने पर उनकी जेब से रुपये निकाले जाने का अहसास हुआ, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।