Home बॉलीवुड 70 लाख ने देखा पूनम को नहाते हुए!

70 लाख ने देखा पूनम को नहाते हुए!

मुंबई ।। टीम इंडिया के वर्ल्‍ड कप जीतने पर न्‍यूड होने का वादा करके सुर्खियों में आई मॉडल पूनम पांडेय का एक हॉट वीडियो प्रतिबंध के बावजूद यूट्यूब पर आ गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल साइट्स पर एक बार फिर पूनम के चर्चे होने लगे हैं।

पूनम पाण्डेय का बाथिंग वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से हिट हुआ है। इस वीडियो को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस से खुश पूनम ने अपने फैंस से वादा किया कि वह इससे भी उत्तेजक वीडियो अपनी वेबसाइट पर डालेंगी। पूनम ने दावा किया है कि दो ही दिनों में दुनिया भर के लगभग 70 लाख लोगों ने उसका बाथिंग वीडियो देख डाला जिससे उनकी वेबसाइट कई बार क्रैश हो गई।

मॉडल की निजी वेबसाइट पर लोड किए गए इस वीडियो को यू ट्यूब ने बैन कर दिया लेकिन ऐसा करने से पहले ही किसी ने यह वीडियो फिर से दूसरी जगह डाल दिया है।

Rate this post

NO COMMENTS