narendra modi biopic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बायोपिक बनने जा रही है | हालाँकि इसका पहला पोस्टर इसी साल 7 जनवरी को जारी किया गया था, और 18 मार्च यानी की आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा फिल्म के नए पोस्टर भी जारी किये जाने वाले थे लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया | इसीलिए आज सिर्फ बायोप‍िक के 9 लुक रिलीज किये गए |

pm narendra modi biopic

ओमंग कुमार द्वारा डिरेक्टेड इस बायोपिक में व‍िवेक ओबराय प्रधानमंत्री के लुक में नजर आएंगे | अब तक कुल 9 लुक सामने आए हैं| इसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में नरेंद्र मोदी के जीवन के किस किस हिस्से को लिया गया है| आपातकाल से लेकर मोदी के हिमालय प्रवास और प्रधानमंत्री बनने तक का लुक इसमें नजर आ रहा है|

biopic of narendra modi

12 अप्रैल 2019 को फिल्म रिलीज किए जाने की तैयारी है |मोदी की बायोपिक मल्टीस्टारर है| फिल्म में मनोज जोशी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भूमिका में नजर आएंगे| इसमें बोमन ईरानी प्रसिद्ध बिजनेसमैन रतन टाटा का रोल प्ले कर रहे हैं| इसके अलावा दर्शन कुमार, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, राजेंद्र गुप्ता और अक्षत आर सलूजा जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे|

3.3/5 - (6 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here