congress president rahul gandhi

राहुल गांधी वर्तमान में देश की सबसे पुराने पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी ने जब पार्टी की कमान संभाली तो उनकी पार्टी अपने इतिहास के सबसे खराब दौर से गुजर रही थी। राहुल गांधी 2004 में सक्रिय राजनीतिक जीवन में आए। आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य।

राहुल गांधी का व्यक्तिगत परिचय
राहुल गांधी अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के हैं जिन्होने राजनीति में कदम रखा है। राहुल का जन्म 19 जून 1970 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ। राहुल के पिता राजीव गांधी भी भारत के प्रधानमंत्री रह चुके है। राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी भी कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी है। कहा जाता है कि राहुल ने केंब्रिज विश्वविद्यालय से एमफिल तक की पढाई की है।

राहुल ने भारत में संत स्टिफेंस कॉलेज में भी पढ़ाई करी है। राजनीति में आने से पहले उन्होने लदंन बेस्ड एक कंपनी में काम भी किया है।

राहुल गांधी का राजनीतिक सफर
जैसा कि आप जानते हैं राहुल गांधी मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी, और राजीव गांधी के परिवार से हैं इस कारण इन्हें राजनीति विरासत में हीं मिली है।

राहुल का राजनीतिक जीवन।
· वर्ष 2004 में राहुल ने राजनीति में कदम रखा।
· 2004 के लोकसभा चुनाव में राहुल ने उत्तर प्रदेश के अमैठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें जीत प्राप्त हुई।
· 2006 के विधानसभा चुनाव में भी राहुल पार्टी के स्टार प्रचारक बने।
· 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने जमकर प्रचार किया हलांकि इस चुनाव में कांग्रेस को जीत नहीं मिल सकी।
· 2008 में राहुल कांग्रेस के छात्र संघ NSUI के सचिव बने इसी वर्ष उन्हें पार्टी का भी सचिव बनाया गया।
· 2009 के चुनाव मे राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से जीत दर्ज की इस चुनाव में उन्होने जमकर मेहनत की और उत्तर प्रदेश में 125 से अधिक रेली को संबोधित किया। इस चुनाव में पार्टी को 20 लोकसभा सीटों पर जीत प्राप्त हुई।
· 2011 में भट्ठा परसौल गांव में किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
· 2012 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस को एक बार फिर अच्छी सफलता नहीं मिली हलांकि राहुल ने काफी अधिक मेहनत इस चुनाव में किया था।
· 19 जनवरी 2013 को जयपुर में आयोजित सम्मेलन में राहुल को कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया गया।
· 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के लगातार मेहनत के बाद भी उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
· 2014 में चुनाव हारने के बाद राहुल कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं। राहुल ने पार्टी में जान फूंकने के लिए काफी मेहनत भी करी है।
· वर्ष 2018 में राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया।
· वर्तमान में राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

राहुल गांधी के साथ विवाद: राहुल गांधी के राजनीतिक में आने के साथ ही विवाद उनके साथ रहा।
· वर्ष 2006 में उनके डिग्री पर सवाल खड़े किये गये लेकिन बाद में कोर्ट से नोटिस भेजने के बाद विरोधी पक्ष ने अपने शिकायत को वापस ले लिया।
· वर्ष 2013 में राहुल ने अपने ही पार्टी के सरकार के फैसले पर सवाल उठा दिया था। राहुल ने मनमोहन सरकार के द्वारा ले कर लाए जा रहे अध्यादेश का विरोध कर दिया जिसमें अदालत से दोषी आदमी के चुनाव लड़ने पर लगे रोक को हटाने की बात थी।
· RSS जैसे संगठन के उपर बयान देकर भी राहुल कई बार विवादों में रहे हैं।
राहुल गांधी की उपल्बधी
· राहुल गांधी ने अपने 15 वर्ष के राजनीतिक जीवन मे कई उपल्बधी प्राप्त की है।
· राहुल देश के सबसे पुराने पार्टी के अध्यक्ष है।
· राहुल ने तीन बार भारतीय सांसद का चुनाव जीता है।
· राहुल ने शिक्षा के क्षेत्र में एम फिल तक की पढ़ाई की है।

3/5 - (19 votes)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here