Home देश उड़ते प्लेन में महिला बोली, सेक्स करो

उड़ते प्लेन में महिला बोली, सेक्स करो

लंदन।। अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक, साउथ अफ्रीका की 25 वर्षीय कैथरीन गोल्डबर्ग अपने रिश्तेदारों से मिलकर वर्जिन ऐटलैंटिक एयरलाइंस की फ्लाइट A340- 600 से लंदन लौट रही थी। प्लेन जब करीब 33 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तो कैथरीन ने विस्की पी और नशे में धुत होकर एक पुरुष क्रू मेंबर पर झपट पड़ी।

वह उससे वहीं पर सेक्स की डिमांड करने लगी। क्रू मेंबर्स ने उसे किसी तरह काबू किया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने कैथरीन को बताया कि उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है। कैथरीन को फिलहाल अगले महीने क्राउन कोर्ट में सुनवाई तक के लिए बेल पर छोड़ा गया है।

Rate this post

NO COMMENTS