Home देश सविता और बीना ने की देश की पहली वैध समलैंगिक शादी

सविता और बीना ने की देश की पहली वैध समलैंगिक शादी

गुडगांव, Hindi7.com ।। देश में पहली समलैंगिक शादी गुडगांव में रचाई गई। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की सविता और बीना की पहली लेस्बियन शादी को कोर्ट ने अनुमति दे दी और साथ ही इन्हें पुलिस प्रोटक्शन भी दी गई है। सविता और बीना की बचपन से ही गहरी दोस्ती है।

दोनों ने स्कूल और कॉलेज साथ-साथ किया है। सविता और बीना गुडगांव भागकर आई और जिला अदालत में एक अर्जी दी। इस अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों को शादी करने की इजाजत दे दी है।

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि समलैंगिक सम्बन्ध रखना कोई अपराध नहीं है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बयान में  कहा गया है कि सविता और बीना ने 22 जुलाई 2011 को अपनी मर्जी से शादी की थी। शादी के लिए उनके ऊपर किसी का दबाव नहीं था और न ही किसी लालच के कारण वे ऐसा कर रही हैं।

Rate this post

NO COMMENTS