Home हॉलीवुड प्लेब्वॉय मॉडल बनी सांसद!

प्लेब्वॉय मॉडल बनी सांसद!

लंदन ।। मशहूर पत्रिका प्लेब्वॉय के रूसी संस्करण की पूर्व मॉडल मारिया कोझेवनिकोवा अपने देश में संसदीय चुनाव जीतने में सफल रही हैं। समाचार पत्र ‘द सन’ के मुताबिक 27 वर्षीया पूर्व मॉडल ने साइबेरिया के टोम्स्क से चुनाव जीता है।

मॉडल से अभिनेत्री बनीं कोझेवनिकोवा ने दो वर्ष पहले प्लेब्वॉय के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाई थी। पत्रिका ने उसे मुख्य पृष्ठ के अलावा सात पृष्ठों पर जगह दी थी।

इससे पहले कोझेवनिकोवा को प्रधानमंत्री ब्लादीमीर पुतिन की युनाइटेड रसियन पार्टी के यंग गार्ड का एक सदस्य नियुक्त किया गया था।

समाचार पत्र ने कोझेवनिकोवा के हवाले से लिखा है, “मेरे लिए यह बहुत बड़ी घटना है। मैं एक साधारण नागरिक हूं। मैंने अपने जीवन के हर कदम पर समस्याओं का सामना किया है और अब मैं इस प्लेटफार्म का उपयोग ऐसी तमाम समस्याओं का समाधान निकालने के लिए करूंगी।”

Rate this post

NO COMMENTS