Home देश विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : विकास को मिला कांस्य

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : विकास को मिला कांस्य

नई दिल्ली ।। अजरबेजान के शहर बाकू में जारी विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाज विकास कृषण ने कांस्य पदक हासिल किया। वह उक्रेन के तरास सेलेस्तीउक से 12-15 से हार गए।

 

 

69 किलोग्राम के भार वर्ग में 19 वर्षीय विकास ने कांस्य पदक हासिल कर अपने ही देश के मुक्केबाज विजेंदर सिंह की बराबरी कर ली। वर्ष 2009 में मिलान विश्व चैम्पियनशिप में विजेंदर ने कांस्य पदक हासिल किया था। इसके साथ ही वह लंदन ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर गए।

विकास की इस हार के साथ ही चैम्पियनशिप में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। मुकाबले के दौरान विकास ने प्रभावी प्रदर्शन किया। विकास ने अपने पहले विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया था।

मुकाबले की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों ने सावधानी पूर्वक की लेकिन उक्रेन के मुक्केबाज ने पहले ही दौर में 4-2 की बढ़त ले ली।

Rate this post

NO COMMENTS