Home देश मलेशियन ओपन : सोमदेव हारे

मलेशियन ओपन : सोमदेव हारे

कुआलालम्पुर ।। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन मलेशिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार गए हैं। उन्हें साइप्रस के मार्कस बघदातिस ने सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया।

सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में रूस के क्वालीफाईंग खिलाड़ी मिखाइल लेडोव्सकी को सीधे सेटों में पराजित किया था लेकिन बघदातिस के सामने वह एक घंटे 46 मिनट में धराशायी हो गए।

कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद सोमदेव का यह पहला टूर्नामेंट था। वह हाल में सम्पन्न हुए डेविस कप विश्व ग्रुप के मुकाबले में चोट के कारण उलट एकल मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे।

बघदातिस के खिलाफ सोमदेव का रिकार्ड 1-3 का हो गया है। सोमदेव ने इस वर्ष इंडियन वेल्स में बघदातिस को सीधे सेटों में पराजित किया था। इस सत्र में सोमदेव बघदातिस से तीसरी बार हारे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS