Home देश विल की आभारी हैं जेडा

विल की आभारी हैं जेडा

लंदन ।। अभिनेत्री व गायिका जेडा स्मिथ बच्चों की परवरिश में अपने पति विल स्मिथ से मिलने वाले सहयोग के लिए उनकी आभारी हैं।

जेडा एकल अभिभावक वाले परिवार में पली-बढ़ी हैं। वह विल संग अपने रिश्ते के स्थायित्व को लेकर बहुत खुश हैं। विल के साथ उनके दो बच्चे 13 वर्षीय जैडेन व 10 वर्षीया विलो हैं।

वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक 39 वर्षीया जेडा कहती हैं, “यह अच्छी बात है कि मेरे बच्चों के पिता भी हैं और मुझे अकेले ही उनकी परवरिश नहीं करनी पड़ रही है। मेरी मां एकल अभिभावक थीं, इसलिए मुझे पता कि इसमें किस तरह की परेशानियां आती हैं।”

उन्होंने कहा कि यदि घर में निर्णय लेने के लिए पुरुष साथी न हो तो वहां संतुलन बनाए रखने में बड़ी परेशानी होती है

Rate this post

NO COMMENTS