Home देश टिम्बरलेक से आकर्षित हैं सीफ्रायड

टिम्बरलेक से आकर्षित हैं सीफ्रायड

लंदन ।। अभिनेत्री अमांडा सीफ्रायड, अभिनेता जस्टिन टिम्बरलेक के प्रति आकर्षण महसूस करती हैं। दोनों ने ‘इन टाइम’ फिल्म में साथ में अभिनय किया था।

सीफ्रायड कहती हैं कि वह टिम्बरलेक के साथ किसी फिल्म के लिए अंतरंग दृश्य देना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा, “हां, मैं टिम्बरलेक पर मोहित हूं। मैं उन्हें बीते कुछ समय से जानती हूं। वह अद्भुत हैं।”

सीफ्रायड ने खुलासा किया कि टिम्बरलेक सेट्स पर गीत गाना भी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान ऐसा कोई दृश्य नहीं था कि वह गीत गाएं लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत से गीत गाए।

Rate this post

NO COMMENTS