लंदन ।। हॉलीवुड अभिनेत्री केइरा नाइटली मानती हैं कि एक महिला के लिए एक ही समय में दो पुरुषों से प्यार करना सम्भव है।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ के मुताबिक 26 वर्षीया नाइटली कहती हैं कि एक ही समय में दो पुरुषों से प्रेम करना सम्भव है? कभी-कभी ऐसा सम्भव होता है। आप उस पुरुष से प्यार कर सकती हैं जो आपकी जिंदगी में है और उस पुरुष से भी प्यार कर सकती हैं जो आपकी जिंदगी में नहीं है।
नाइटली यह भी मानती हैं कि रिश्तों में ईष्या के लिए कोई जगह नहीं है। वह कहती हैं कि मुझे लगता है कि ईष्या अकेली ऐसी भावना है जिसमें कोई सकारात्मक पक्ष नहीं है। मैं ऐसा नहीं कहती कि मैं कभी भी ईष्यालु नहीं रही हूं, मेरे साथ भी ऐसा रहा है। मुझे लगता है कि यदि कोई व्यक्ति ईष्या को आधार बनाकर आपसे मिलता-जुलता है, तो उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।