42 वर्षीया वाट्स के अपने पति लीव शैरिबर के साथ दो बेटे चार वर्षीय साशा और दो वर्षीय केई हैं। वाट्स इस बात से खुश हैं कि उन्होंने मां बनने के लिए तब तक इंतजार किया जब तक कि उन्होंने जीवन के अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां न हासिल कर लीं।
वाट्स कहती हैं, “मैं जब युवा थी तो बहुत कुछ करना चाहती थी और शायद उस समय मैं बहुत ध्यान केंद्रित नहीं थी। मुझे अपने सपनों को पूरा करते हुए बहुत कुछ मिला है।”
वह कहती हैं, “जब आप बड़े होते हैं तो आप खुद के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं। मुझे लगता है कि मैं बेहतर अभिभावक हूं।”