Home देश वाइनहाउस को था मौत का अहसास

वाइनहाउस को था मौत का अहसास

लंदन ।। दिवंगत पॉप गायिका एमी वाइनहाउस के साथ ‘बॉडी एंड सोल’ गाने वाले गायक टोनी बेनेट का कहना है कि वाइनहाउस को विश्वास हो गया था कि उनका आखिरी समय आने वाला है।

बेनेट का कहना है, “वह जानती थीं कि वह मुश्किल में हैं और ज्यादा जीने नहीं वाली। मादक पदार्थोँ की वजह से नहीं अल्कोहल की वजह से।”

बेनेट को इस बात का अफसोस है कि वह उन्हें दोबारा वाइनहाउस के साथ प्रस्तुति देने का अवसर नहीं मिल सकेगा। उनका कहना है कि वाइनहाउस ही ऐसी गायिका थी जो सही अंदाज में गाती थीं।

वाइनहाउस की मौत जुलाई में हो गयी थी। बेनेट के साथ उनका गीत 14 सितम्बर को जारी हुआ।

Rate this post

NO COMMENTS