Home देश जोली के बेटे ने दादी संग समय गुजारा

जोली के बेटे ने दादी संग समय गुजारा

लंदन ।। अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही की अपनी वियतनाम यात्रा के दौरान अपने दत्तक बेटे पैक्स को उसकी दादी नाहन डंग से मिलवाया। 

जोली अपने परिवार के साथ कॉन डाओ के सिक्स सेंस रेस्तरां में ठहरी हुई थीं, जहां उन्होंने आठ वर्षीय पैक्स से मुलाकात के लिए डंग को आमंत्रित किया था। जोली ने हो ची मिन्ह सिटी के नजदीक स्थित अनाथआश्रम से पैक्स को गोद लिया था। पैक्स को गोद लिए जाने के बाद से यह उनकी पहली वियतनाम यात्रा थी।

एक सूत्र ने बताया, “यह एक दिन की यात्रा थी। पैक्स के सालों तक दूर रहने के बाद डंग को इसका इंतजार था।”

Rate this post

NO COMMENTS