Home देश ‘मैने उनसे मां बनना सीखा’

‘मैने उनसे मां बनना सीखा’

लंदन ।। अभिनेत्री एंजेलिना जोली कहती हैं कि सोमालियाई शरणार्थियों व संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने से उन्हें एक बेहतर इंसान व एक बेहतर मां बनने में मदद मिली है।

जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ अपने छह बच्चों मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह, नोक्स व विविएनी का पालन-पोषण कर रही हैं। वह स्विटजरलैंड की मानवीय एकजुटता के लिए काम करने वाली ‘यमन सोसायटी’ की शुक्रगुजार हैं। वह इस संस्था के साथ काम करने का मौका मिलने के लिए इसे धन्यवाद देती हैं।

जोली कहती हैं, “मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मैंने एक बेहतर व्यक्ति बनना और एक मां बनना सीखा। उन्होंने मुझे मानव आत्मा की न टूटने वाली शक्ति दिखाकर मुझे प्रेरित किया।”

Rate this post

NO COMMENTS