Home देश इफांस को कवि मानती हैं फ्रील!

इफांस को कवि मानती हैं फ्रील!

लंदन ।। अभिनेत्री अन्ना फ्रील मानती हैं कि उनके साथी राईज इफांस एक कवि हैं और साथ ही एक खूबसूरत पुरुष भी हैं।

अन्ना दिसम्बर 2010 में लम्बे समय से उनके साथी रहे डेविड थेवलिस से अलग हो गई थीं। दोनों का रिश्ता नौ साल तक चला था। अब अन्ना इफांस के साथ समय बिता रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें इफांस का साथ अच्छा लगता है।

35 वर्षीया अन्ना कहती हैं, “मैंने बहुत थोड़े से समय में उन्हें जान लिया है। वह अविश्वसनीय रूप से जिम्मेदार हैं। उनकी एक हाथी के जैसी याददाश्त है। वह एक कवि हैं और खूबसूरत पुरुष हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS