Home देश होश उड़ा देगी ‘अवतार’ की अगली कड़ी

होश उड़ा देगी ‘अवतार’ की अगली कड़ी

लंदन ।। अभिनेता सैम वर्थिग्टन मानते हैं कि फिल्मकार जेम्स कैमरन की फिल्म ‘अवतार’ की अगली कड़ी आश्चर्यजनक होगी।

‘अवतार’ 2009 में प्रदर्शित हुई थी। इसमें वर्थिग्टन व जो साल्डाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

वर्थिग्टन कहते हैं, “मैंने हाल ही में कैमरन से बात की थी और उन्होंने मुझ कहानी के सम्बंध में बताया। यह आश्यर्चजनक कहानी थी। यह उनके ऊपर है कि वह कैसी पटकथा लिखते हैं और उसे किस तरह पेश करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कैमरन चुनौती चाहते हैं, वह दर्शकों को अच्छे अनुभव का एहसास कराना चाहते हैं। वह फिल्म में तकनीकी रूप से भी प्रयोग कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS