Home देश रसेल और कैटी भारत में मना सकते हैं नव वर्ष

रसेल और कैटी भारत में मना सकते हैं नव वर्ष

नई दिल्ली ।। हॉलिवुड कामेडियन रसेल ब्रांड और उनकी पत्नी तथा पॉप गायिका कैटी पेरी भारत में नव वर्ष उत्सव मनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने भारत में ही विवाह किया था।

36 वर्षीय रसेल और 27 वर्षीय कैटी व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से महीनों से अलग रह रहे हैं जिससे उनका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ गया है। रसेल ने अपने वैवाहिक जीवन को पटरी पर लाने के लिए नई दिल्ली के अमन होटल को बुक किया है और नए वर्ष का स्वागत यहीं करेंगे।

समाचार वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “रसेल ने पिछले सप्ताह कैटी के जन्मदिवस की पार्टी के रूप में नई दिल्ली के अमन होटल को बुक किया है जहां उन्होंने नव वर्ष उत्सव मनाने की योजना बनाई है। इस वर्ष के अंत तक कैटी का व्यस्त कार्यक्रम है। उन्होंने रसेल की मां के साथ ब्रिटेन में क्रिसमस त्योहार मनाने की योजना बनाई है। उसके बाद वे छुट्टियां मनाने के लिए भारत जाएंगे।”

पिछले साल उन्होंने राजस्थान में रणथौम्भोर बाघ अभयारण्य के पास 23 अक्टूबर को हिंदू परम्परा के अनुसार विवाह किया था।

Rate this post

NO COMMENTS