Home देश मुलर हुई गिरफ्तार!

मुलर हुई गिरफ्तार!

लंदन ।। हॉलिवुड अभिनेता चार्ली शीन की पूर्व पत्नी ब्रूक मुलर को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रियलिटी टीवी स्टार एवं दो वर्षीय जुड़वा बच्चों बॉब एवं मैक्स की मां ब्रुक को शुक्रवार को कोलोरेडो में बड़ी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को यूके’ ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया, “अस्पेन पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अपनी नियमित गश्त के दौरान महिला से पूछताछ की जिसने उनपर हमला बोल दिया। महिला की पहचान ब्रूक मुलर के तौर पर हुई है।”

अधिकारी ने बताया, “ब्रूक को हमला करने एवं कोकीन रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।” यदि वह दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें छह वर्ष तक की जेल हो सकती है।

Rate this post

NO COMMENTS