Home देश केरी ने 70 पाउंड वजन कम किया

केरी ने 70 पाउंड वजन कम किया

लंदन ।। अभिनेत्री मारिया केरी ने वजन कम करने की जेनी क्रेग तकनीक अपनाकर अपना 70 पाउंड वजन कम किया है। केरी ने इस साल अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, जिसके बाद उनका वजन बढ़ गया था। केरी ने अपना वजन काफी कम कर लिया है लेकिन वह स्वीकार करती हैं कि उन्हें डर था कि गर्भावस्था के बाद अब वह कभी भी पहले की तरह छरहरी नहीं हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि वह सोचती थीं कि अब वह कभी भी पहले जैसी नहीं दिखेंगी।

जेनी क्रेग इंक वजन नियंत्रण और पोषण से सम्बंधित कम्पनी है। जेनी क्रेग व सिडनी क्रेग ने इसकी शुरुआत की थी। इसी के वजन कम करने के कार्यक्रम से केरी का वजन कम हो सका।

Rate this post

NO COMMENTS