Home देश ये तो समझ गई हैं अब! पर क्या?

ये तो समझ गई हैं अब! पर क्या?

 

लंदन ।। गायिका चेरिल कोल स्वीकार करती हैं कि उन्हें प्रयोग करना पसंद हैं। वह कहती हैं कि वह अपने रूप के साथ प्रयोग करने के बाद ही बेहतरीन चीजें पसंद कर पाती हैं। प्रयोग कर वह यह समझने की कोशिश करती हैं कि उन पर क्या अच्छा दिखता है और क्या नहीं। 

कोल कहती हैं, “यह समझना मुश्किल है कि आप किस तरह के परिधान पहनें। मैं यह समझ गई हूं कि यदि कोई पोशाक किसी पर अच्छी लगती है तो जरूरी नहीं है कि वह आप पर भी अच्छी लगेगी। जरूरी नहीं कि वह आपके कद व काया पर जंचे।”

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में उनके प्रयोग असफल रहते थे लेकिन अब वह प्रेरणा लेती हैं और अच्छी पोशाकों का चयन करती हैं।

 

Rate this post

NO COMMENTS