Home देश ‘ओल्डबॉय’ के नए संस्करण में फर्थ!

‘ओल्डबॉय’ के नए संस्करण में फर्थ!

लास एंजेलिस ।। अभिनेता कोलिन फर्थ दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओल्डबॉय’ के नए संस्करण में अभिनय कर सकते हैं। वह पार्क चान-वूक की इस फिल्म में खलनायक का किरदार निभा सकते हैं।

‘द किंग्स स्पीच’ में एक राजा का किरदार निभा चुके फर्थ के सामने नए संस्करण में एड्रिएन की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा गया है।

पहले यह भूमिका क्रिश्चन बेल को दी गई थी। ‘ओल्डबॉय’ एक मध्यम आयु के पुरुष की कहानी है, जो बिना किसी गलती के जेल में 15 साल बिताता है। इसके बाद वह उन लोगों से बदला लेता है जिन्होंने उसके खिलाफ साजिश रची थी।

फिल्म का मूल संस्करण 2003 में प्रदर्शित हुआ था। साल 2004 के कान फिल्म महोत्सव में इसे ग्रांड प्राइज जूरी पुरस्कार मिला था। फिल्म के नए संस्करण का निर्देशन स्पाइक ली करेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS