Home देश मिनॉग को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

मिनॉग को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

लंदन ।। आस्ट्रेलियाई गायिका डैनी मिनॉग को उनकी मनोरंजन उद्योग के प्रति दी गई सेवाओं के लिये डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । मिनॉग ने कहा, “इस पुरस्कार को प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरे लिए मुझे यह पुरस्कार मिलना एक अचम्भे की तरह है।”

इंग्लैंड के साउथेम्पटन सोलेंट विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट ऑफ मीडिया की मानद उपाधि दी।

विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय करियर में सफलता उनकी व्यक्तिगत सफलता पर आधारित है, जिसको उन्होंने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से हासिल किया है। मिनॉग ने मनोरंजन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उत्कृष्ट भूमिका अदा की है।”

Rate this post

NO COMMENTS