Home देश 5वां बच्चा चाहते हैं बेकहम

5वां बच्चा चाहते हैं बेकहम

लंदन ।। फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया ने उनके चौथे बच्चे को जन्म दिया है। बेकहम कहते हैं कि वह और बच्चों को जन्म देने की सम्भावना से इंकार नहीं करते।

 बेकहम दम्पत्ति के पहले ही तीन बेटे 12 वर्षीय ब्रूकलिन, नौ वर्षीय रोमियो और छह वर्षीय क्रूज थे। विक्टोरिया ने जुलाई में बेटी हार्पर को जन्म दिया था।

वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक अब बेकहम दम्पत्ति और बच्चों के लिए तैयार हैं। बेकहम ने एक अमेरिकी चैट शो में यह बात कही।

उन्होंने कहा था, “यदि हम भाग्यशाली रहते हैं और एक और बच्चा होता है तो यह बहुत अच्छा होगा। हम हमेशा से बड़े परिवार की बात करते रहे हैं। हम बच्चों से प्यार करते हैं। हमारे चार स्वस्थ बच्चे हैं और इस बात के लिए हम बहुत कृतज्ञ हैं और यदि एक और बच्चा आता है तो यह अद्भुत होगा।”

Rate this post

NO COMMENTS