Home देश अफवाहों से नाराज हैं लोंगोरिया

अफवाहों से नाराज हैं लोंगोरिया

लंदन ।। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया उनके बॉस्केटबॉल खिलाड़ी मैट बार्नेस संग समय गुजारने की अफवाहें फैलने से बहुत नाराज हैं।

लोंगोरिया का पिछले साल टोनी पार्कर से तलाक हो गया था। तब से एडुएडरे क्रूज के साथ उनका प्रेम-सम्बंध होने के बाद भी उनका नाम बर्नेस के साथ जोड़ा जा रहा है।

अब लोंगोरिया ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वे सहायतार्थ कार्यो के जरिए ही एक-दूसरे को जानते हैं।

वह कहती हैं, “बार्नेस और मैं साथ में समय नहीं गुजार रहे हैं। हम दोनों प्रैडेस और एथलीट्स वर्सेस कैंसर के लिए साथ में एक सहायतार्थ कार्यक्रम कर रहे हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS