Home देश मैनसन से रिश्ता असफल नहीं रहा

मैनसन से रिश्ता असफल नहीं रहा

लंदन ।। अभिनेत्री ईवान रचेल वुड जोर देकर कहती हैं कि रॉक कलाकार मैरिलिन मैनसन से उनका रिश्ता असफल नहीं रहा बल्कि उन्होंने इस सम्बंध से बहुत कुछ सीखा।

24 वर्षीया रचेल 19 साल की उम्र से ही मैनसन के साथ समय बिता रही थीं लेकिन पिछले साल उन्होंने उनसे अपनी सगाई तोड़ दी। वैसे रचेल दोनों के साथ गुजारे हुए समय के लिए कृतज्ञता महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा, “एक रिश्ता समाप्त हो गया तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह रिश्ता असफल रहा। मुझे नहीं लगता कि मैनसन के बिना मैं वह बन पाती, जो आज हूं।”

Rate this post

NO COMMENTS