Home देश बैंड से अलग नहीं हो रहीं फर्गेई

बैंड से अलग नहीं हो रहीं फर्गेई

लंदन ।। हिप हॉप बैंड ‘ब्लैक आईड पीज’ के गायक विल.आई.एम ने स्पष्ट किया है कि बैंड की मुख्य गायिका फर्गेई इस समूह से अलग नहीं हो रही हैं।

फर्गेई ने हाल ही में कहा था कि वह अपनी पूरे विश्व की संगीत यात्रा पूरी करने के बाद कुछ अंतराल के लिए आराम करना चाहती हैं। इसके बाद से उनके बैंड से अलग होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विल.आई.एम ने ट्विटर के जरिए फर्गेई के बैंड से अलग न होने की पुष्टि की है। उन्होंने अमेरिकी टीवी शो प्रस्तोता वेंडी विलियम्स पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है।

Rate this post

NO COMMENTS