Home देश आत्महत्या करना चाहते थे क्लूनी

आत्महत्या करना चाहते थे क्लूनी

लंदन ।। हॉलिवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने खुलासा किया है कि करीब छह वर्ष पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद उनके मन में खुद को मारने की इच्छा पैदा हो गई थी।

50 वर्षीय क्लूनी वर्ष 2005 में एक जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘सीरियाना’ की शुटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

रोलिंग स्टोन पत्रिका को क्लूनी ने बताया, “मैने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया था। सम्भवत: परेशानियों से तंग आकर मेरे मन में ऐसे विचार उत्पन्न हुए थे क्योंकि मैं अस्पताल में था और हिल-डुल भी नहीं पा रहा था।”

Rate this post

NO COMMENTS