Home देश क्रिसमस के मौके पर घर लौटेंगे माइकल

क्रिसमस के मौके पर घर लौटेंगे माइकल

लंदन ।। हॉलिवुड गायक जॉर्ज माइकल क्रिसमस के लिए अस्पताल से घर जाएंगे। निमोनिया से पीड़ित माइकल इन दिनों ऑस्ट्रिया के अस्पताल में भर्ती हैं।

48 वर्षीय माइकल सीने में संक्रमण के कारण वियना में उपचार करा रहे हैं।

माइकल को डर था कि उनको छुट्टियां कहीं अस्पताल में ही न बितानी पड़ें लेकिन उनके साथी फदी फवाज ने कहा कि माइकल जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और वह ब्रिटेन लौट सकेंगे।

फवाज का कहना है, “क्रिसमस में घर पर रहेंगे। मैं आज अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक सकता, आज का दिन अब तक सबसे अच्छा दिन है। किसी भी प्रकार की चिंता की कोई बात नहीं, ये खुशी के दिन हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS