लंदन ।। अभिनेत्री-गायिका सेलीना गोम्ज ने पूरे मन से अपनी नई फैशन श्रृंखला पेश की है। वह कहती हैं कि उन्होंने इस श्रृंखला में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की।
गोम्ज को अपने ड्रीम आउट लाउड संग्रह पर नाज है। उन्होंने इस संग्रह के हर परिधान व अन्य वस्तुओं की डिजाइनिंग पर खुद ही नजर रखी है।
वह कहती हैं कि इस श्रृंखला को पेश करने के बाद वह अपनी अगली श्रृंखला पर काम शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला के लिए उन्होंने डिजाइनर्स की काफी मदद की। गोम्ज कहती हैं कि उन्होंने श्रृंखला में ज्यादा से ज्यादा दिलचस्पी लेने की कोशिश की थी।