Home देश किसको आई निकोल की याद?

किसको आई निकोल की याद?

लंदन ।। ब्रिटिश फार्मूला वन चालक ल्युइस हेमिल्टन अपनी पूर्व महिला मित्र निकोल शेर्जिगर संग अपना रिश्ता सुधारने के लिए उन्हें प्रेम संदेश भेजते हैं। हेलिल्टन शेर्जिगर को बताना चाहते हैं कि उनके लिए वह कितनी महत्वपूर्ण हैं। 

हेमिल्टन व ‘एक्स फैक्टर’ की जज शेर्जिगर ने चार साल का समय साथ में बिताया। हाल ही में उनका अलगाव हुआ है लेकिन हेमिल्टन शेर्जिगर को वापस पाना चाहते हैं।

एक सूत्र ने बताया, “हेमिल्टन, शेर्जिगर को वापस पाने की कवायद में लगे हुए हैं। वह उनके लास एंजेलिस स्थित आवास पर उनके लिए उनके पसंदीदा फूल व तोहफे भेजते रहते हैं।”

वह उन्हें ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं तुम्हें वापस पाना चाहता हूं’ जैसे प्रेम संदेश भी भेजते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS