Home देश हार्डिग, क्रेन में फिर बढ़ी नजदीकियां!

हार्डिग, क्रेन में फिर बढ़ी नजदीकियां!

लंदन ।। ‘गर्ल्स अलाउड’ बैंड की गायिका सराह हार्डिग और डीजे टॉम क्रेन के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों ने सितम्बर में अपनी सगाई तोड़ दी थी। हार्डिग उटाह में अवसाद व मद्यपान की लत से छुटकारे के लिए अपना इलाज करा रही हैं। क्रेन उन्हें भावनात्मक सहयोग देने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं।

एक सूत्र ने बताया, “हार्डिग और क्रेन एक बार फिर साथ हैं। क्रेन ने उनकी जीवनशैली की कुछ बातों पर रोक लगाई है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं और वे एक बार फिर अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS