Home देश सर्जरी नहीं कराएंगी हयाक

सर्जरी नहीं कराएंगी हयाक

लंदन ।। अभिनेत्री सलमा हयाक ने खुलासा किया है कि प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।45 वर्षीया हयाक के अपने पति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट के साथ एक चार वर्षीया बेटी वेलेंटिना है। हयाक कहती हैं कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराने की कोई योजना नहीं है।वह कहती हैं, “जब मैं 16 साल की थी तो 19 साल की दिखती थी और जब 19 की हुई तो 25 साल जैसी दिखने लगी लेकिन ये अच्छा है कि फिर मेरे 35 साल की होने तक मैं 25 साल जैसी ही दिखी। यह अच्छा था लेकिन अपनी त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक दिन आपकी त्वचा बेकार हो जाएगी।”

Rate this post

NO COMMENTS