Home देश जिंदगी को पन्नों पर उतारेगी मोंटैग

जिंदगी को पन्नों पर उतारेगी मोंटैग

लंदन ।। रिएलिटी टीवी कलाकार हैडी मोंटैग अपनी आत्मकथा लिखने की योजना बना रही हैं।

मोंटैग ने हाल ही में अपने पति स्पेंसर प्रैट से अपने अलगाव की घोषणा की थी। वह अपनी आत्मकथा में अपने विवाह की कहानी और लॉरेन कोनार्ड से अपना रिश्ता टूटने की वजहें उजागर करेंगी।

एक सूत्र का कहना है, “वह स्पेंसर द्वारा उन पर रखे गए नियंत्रण और इसके कारण उनके द्वारा लिए गए खराब निर्णयों के सम्बंध में बताएंगी।”

सूत्र का कहना है कि मोंटैग इस बात से खुश हैं कि उनके प्रशंसक उनके जीवन की कहानी पढ़ सकेंगे।

Rate this post

NO COMMENTS