Home देश जिंदा हूं मैं!

जिंदा हूं मैं!

लंदन ।। रैप गायिका मिसी इलियट ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह जीवित और स्वस्थ हैं। दरअसल इंटरनेट पर इलियट की मौत की अफवाह फैलने से उनके प्रशंसक काफी दुखी थे। 

40 वर्षीया इलियट उस वक्त बहुत नाराज हुईं जब उन्हें पता चला कि इंटरनेट पर उनके निधन की खबर जारी हुई है। इस साल ऐसा दूसरी बार हुआ है कि इलियट की मौत की अफवाह उड़ाई गई है।

इलियट ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “मैं अच्छे से हूं। जीवित हूं व स्वस्थ हूं। यह दुखद है कि किसी ने मेरी मौत की अफवाह फैला दी। मैं इस बात से बहुत परेशान हूं।”

Rate this post

NO COMMENTS