Home देश वीटन संग खुश हैं जैकब्स

वीटन संग खुश हैं जैकब्स

लंदन ।। डिजाइनर मार्क जैकब्स, लुइस वीटन के रचनात्मक निदेशक हैं और वह इस कम्पनी के साथ काम करके बहुत खुश हैं। जैकब्स कहते हैं कि अब वह किसी अन्य कम्पनी के साथ काम करने की कल्पना भी नहीं कर सकते।

जैकब्स ने हाल ही में अपनी नजदीकी सहयोगी केट मॉस के साथ पेरिस फैशन सप्ताह के लिए अपना नया संग्रह पेश किया था। कहा जा रहा था कि क्रिश्चन डायोर कम्पनी से जॉन गैलिएनो को निकाले जाने के बाद जैकब्स इस कम्पनी में उनकी जगह ले सकते हैं लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार किया है।

जैकब्स का कहना है कि वह वीटन संग काम करके बहुत खुश हैं और किसी अन्य कम्पनी के साथ काम करने के विषय में सोच भी नहीं सकते।

Rate this post

NO COMMENTS