Home देश मुसीबत में डेप!

मुसीबत में डेप!

लंदन ।। अभिनेता जॉनी डेप अपने नए क्रिसमस गीत के चलते धार्मिक कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं।

अड़तालीस वर्षीय डेप ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘बेबीबर्ड’ के साथ एक गीत ‘द जीसस स्टैग नाइट क्लब’ पेश किया है। यह गीत ईसामसीह जैसे एक मसीहा की क्लब की जिंदगी की कहानी पेश करता है। धार्मिक समूहों में इस गीत को लेकर गुस्सा है। ‘फोकस ऑन फेमिली’ अभियान भी इसका विरोध कर रहा है।

‘फोकस ऑन फेमिली’ के एक प्रवक्ता का कहना है, “हम डेप के बर्ताव से नाखुश हैं। उन्हें ऐसा गीत रिकॉर्ड करने की क्या आवश्यकता थी। उनका यह गीत दुनियाभर के ईसाई धर्मावलम्बियों के चेहरे पर एक तमाचा है।”

Rate this post

NO COMMENTS