Home देश गुमनामी का 1 दिन चाहता हूं!

गुमनामी का 1 दिन चाहता हूं!

लंदन ।। अभिनेता जॉनी डेप कहते हैं कि यदि उन्हें चकाचौंध की दुनिया से दूर गुमनामी में एक दिन बिताने का समय मिल जाए तो वह अपने परिवार को डिजनीलैंड ले जाएंगे और बच्चों के साथ थीम पार्क में सामान्य दिन बिताएंगे।

डेप स्वीकार करते हैं कि उनकी प्रसिद्धि उन्हें कुछ सामान्य काम करने से रोकती है। वह अपने दो बच्चों लिली रोज व जैक से साथ सामान्य रूप से कहीं घूमने के लिए नहीं जा पाते।

फ्रांस में अपनी पत्नी वैनेसा पैराडिस और बच्चों के साथ रह रहे डेप एक दिन गुमनामी में जीना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चों के साथ डिजनीलैंड जाना चाहते हैं।

Rate this post

NO COMMENTS