Home देश क्या वो बीबर का बच्चा है?

क्या वो बीबर का बच्चा है?

लंदन ।। पॉप गायक जस्टिन बीबर के सामने पितृत्व परीक्षण का विकल्प रखा गया है। दरअसल कैलीफोर्निया की एक महिला का दावा है कि वह उसके बच्चे के पिता हैं।

20 वर्षीया मारिया यीटर ने कानूनी कागजात दाखिल कर कहा है कि लास एंजेलिस के स्टेपल्स सेंटर में 17 वर्षीय बीबर का कार्यक्रम होने के बाद 25 अक्टूबर को दोनों के बीच यौन सम्बंध बने थे।

बीबर ने इन आरोपों का खंडन किया था और उनके वकील ने कहा था कि वह उन्हें बचाने के लिए हर सम्भव उपाय करेंगे।

यीटर के वकील ने पुष्टि की है कि बीबर के सामने पितृत्व परीक्षण का विकल्प रखा गया है। वकील ने कहा कि यही अकेला तरीका है जिससे बच्चे के पिता के विषय में पता चल सकेगा।

Rate this post

NO COMMENTS