Home देश उसकी मां बोली, ब्रुक से शादी…

उसकी मां बोली, ब्रुक से शादी…

लंदन ।। मां की सलाह के बाद मॉडल और अभिनेत्री केली ब्रुक के प्रेमी की योजना शादी नहीं करने की है।

26 वर्षीय अभिनेता थॉम एवांस की योजना 32 वर्षीय खूबसूरत अभिनेत्री ब्रुक को प्रपोज करने की थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मेरी मां ने कहा है कि मुझे नई जिंदगी शुरू करने से पहले व्यवस्थित होने के लिए कुछ और समय की जरूरत है और उन्होंने अभी शादी नहीं करने की सलाह दी है।”

उन्होंने कहा, “जहां तक केली के मुझसे 6 साल बड़ी होने की बात है तो मैं उम्र की परवाह नहीं करता।”

उन्होंने कहा, “ज्यादा उम्र की महिला के साथ जीवन बिताना कोई गलत खयाल नहीं है, क्योंकि मेरी मां कहती है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा दिनों तक जीती हैं।”

Rate this post

NO COMMENTS