लंदन ।। सोशलाइट किम कार्डेशियन का कहना है कि उन्होंने क्रिस हम्फ्रीज से तलाक का निर्णय लेते हुए अपने दिल की बात सुनी।
किम ने अपने विवाह के 72 दिन बाद ही 31 अक्टूबर को बास्केटबॉल खिलाड़ी क्रिस से तलाक के लिए अदालत में कागजात दाखिल कर दिए थे।
किम ने कहा, “मुझे लगता है कि जब आप अपने दिल को बहुत गहराई से समझते हैं तो आप अपने सहज ज्ञान को मानते हैं और अपने दिल की बात सुनते हैं, वहां सही या गलत की कोई बात नहीं होती।”