Home देश किम्बरले का फिटनेस फंडा!

किम्बरले का फिटनेस फंडा!

लंदन ।। गायिका किम्बरले वाल्श ने खुलासा किया है कि वह फिट रहने के लिए खूब व्यायाम करती हैं। उनके घर में एक छोटा सा जिम है।

‘गर्ल्स अलाउड’ बैंड की गायिका किम्बरले अपने घर पर नियमित रूप से व्यायाम करती हैं। वह स्वीकार करती हैं कि कभी-कभी उनके लिए खुद को व्यायाम के लिए प्रेरित करना मुश्किल होता है।

वह कहती हैं, “मेरे घर में एक छोटा सा जिम है, उसमें एक बार भी है। मैं खुद अपनी तरह से व्यायाम करना पसंद करती हूं लेकिन मुझे इसके लिए खुद को प्रेरित करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि जब से वह 30 साल की हुई हैं तब से वह छरहरी रहने के लिए दबाव महसूस कर रही हैं।

Rate this post

NO COMMENTS