Home देश मिनॉग को किस बात का डर था?

मिनॉग को किस बात का डर था?

लंदन ।। गायिका डेनी मिनॉग कहती हैं कि जब वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद बहुत बीमार पड़ीं तो उन्हें डर था कि उन्हें कैंसर है।

मिनॉग ने कहा कि पिछले साल बेटे ईथान के जन्म के बाद उन्हें बहुत थकान रहने लगी थी और पथरी का दर्द होता था। वह कहती हैं कि उन्होंने 2005 में अपनी बहन काइली को कैंसर की बीमारी से लड़ते देखा था इसलिए उन्हें डर था कि उन्हें भी कैंसर हुआ है।

मिनॉग कहती हैं, “जब मेरे दिन सबसे खराब गुजर रहे थे तब मैं डरी हुई थी। मेरे परिवार में कैंसर का इतिहास रहा है और मुझे लगता था कि कुछ गम्भीर बात है। बीता साल मेरे लिए बहुत मुश्किल था।”

Rate this post

NO COMMENTS