Home देश डीकैप्रियो के कुत्ते से परेशान हैं दोस्त!

डीकैप्रियो के कुत्ते से परेशान हैं दोस्त!

लास एंजेलिस ।। हॉलिवुड अभिनेता लियोनाडरे डीकैप्रियो के मित्र उनके साथ उनके निजी जेट विमान में यात्रा करना पसंद नहीं करते। दरअसल डीकैप्रियो के साथ हमेशा उनका पालतू कुत्ता यात्रा करता है और उससे दुर्गंध आती है।

डीक्रैपियो के पास सात साल का फ्रांसीसी बुलडॉग डीजैंगो है। वह उनके साथ हर कहीं जाता है। डीकैप्रियों के आर्मी हैमर व कैरी मुलिगन सहित अन्य मित्रों को कुत्ते की गैस की समस्या के कारण उससे आने वाली दरुगध से परेशानी होती है।

एक सूत्र ने कहा, “मैं नहीं जानता कि डीकैप्रियो उस कुत्ते को क्या खिलाते हैं लेकिन वह हमेशा खाता रहता है और पूरी यात्रा के दौरान दुर्गंध छोड़ता रहता है।”

Rate this post

NO COMMENTS