Home देश वजन बढ़ाना चाहते हैं डीकैप्रियो

वजन बढ़ाना चाहते हैं डीकैप्रियो

लंदन ।। अभिनेता लियोनाडरे डीकैप्रियो संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के संस्थापक जे. इडगर हूवर पर आधारित फिल्म में उनकी भूमिका निभा रहे हैं। डीकैप्रियो अपने किरदार को अधिक वास्तविक बनाने के लिए अपना वजन थोड़ा बढ़ाना चाहते हैं।

डीकैप्रियो कहते हैं, “वास्तव में मैं कुछ अंतराल का अवकाश और शारीरिक रूप से पूरा बदलाव चाहता हूं। वैसे फिल्म इस बात की इजाजत नहीं देती। इसके लिए बहुत अल्प समय में बहुत ज्यादा वजन बढ़ाना होगा। शुक्र है कि मेरे पास कॉस्ट्यूम डिजाइनर सहित बहुत से ऐसे लोगों हैं जो मेरे कायापलट में मेरी मदद करेंगे और मुझे लगता है कि सब कुछ अच्छे से हो जाएगा।”

डीकैप्रियो ने कहा कि वह हूवर की भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Rate this post

NO COMMENTS