Home देश अब रिश्तों के लिए गंभीर नहीं

अब रिश्तों के लिए गंभीर नहीं

लंदन ।। अभिनेत्री लिजा मिनेली ने उनके पांचवी बार विवाह करने की अफवाहों को खारिज किया है। वैसे चार बार विवाह कर चुकीं लिजा कहती हैं कि वह इन दिनों एक से अधिक पुरुषों के साथ रोमांस कर रही हैं।

65 वर्षीया लिजा कहती हैं कि अब वह रिश्तों को गम्भीरता से नहीं लेतीं और एक से अधिक पुरुषों के साथ समय गुजार रही हैं।

लिजा ने कहा, “मेरे एक से ज्यादा लोगों से सम्बंध हैं। मैंने इन रिश्तों को लेकर कुछ नहीं कहा है इसलिए अटकलें लगाए जाने की आवश्यकता नहीं है।”

Rate this post

NO COMMENTS