Home देश जब मंच पर रो पड़ीं लोपेज

जब मंच पर रो पड़ीं लोपेज

न्यूयार्क ।। मशहूर गायिका जेनिफर लोपेज अपनी जिंदगी के बीते दिनों के प्रेम से जुड़े एक गीत को गाते वक्त अचानक मंच पर ही रो पड़ीं।

लोपेज का हाल ही में अपने पति मार्क एंथनी से अलगाव हुआ है। उन्होंने कनेक्टिकट में अपने कार्यक्रम के दौरान मौजूद दर्शकों से कहा, “मैं आपके सामने वह अंतिम गाना गाने जा रही हूं, जो मैंने प्रेम पर लिखा था। तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है।”

इस मौके पर लोपेज ने अपने पूर्व पुरुष मित्रों डिडी, क्रिस जूड और बेन एफलेक जैसी शक्लों वाले पुरुषों के साथ नृत्य भी किया।

कार्यक्रम में वह जोड़ा भी मौजूद था जो मई में ‘अमेरिकन आइडल’ में अपनी प्रस्तुति के दौरान लोपेज और उनके पति जैसा दिख रहा था। कुछ सप्ताह पहले ही लोपेज ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की थी।

Rate this post

NO COMMENTS